Home » भ्रष्टाचार के आरोप में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री गिरफ्तार
दुनिया

भ्रष्टाचार के आरोप में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री गिरफ्तार

मलेशिया। भ्रष्टाचार के आरोप में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री मुहिउद्दीन यासीन को गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार रोधी आयोग ने यह कार्यवाही की है। मुहिउद्दीन यासीन को वर्ष 2020-21 के बीच 17 महीने के लिए प्रधानमंत्री बनाया गया था। नवम्बर में अनवर इब्राहिम के प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री यासीन पर भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामले दर्ज किये गये। वहीं मुहिउद्दीन ने इन सभी आरोपों का खंडन करते हुए इसे इसे राजनीति से प्रेरित बताया। श्री मुहिउद्दीन मलेशिया में सत्ताधारी गठबंधन में विपक्षी पार्टी बरसातु के अध्यक्ष हैं।

Search

Archives