Home » आधी रात को सिलेंडर में हुआ ब्लॉस्ट, सो रहा था परिवार, आनन-फानन में भागे
छत्तीसगढ़

आधी रात को सिलेंडर में हुआ ब्लॉस्ट, सो रहा था परिवार, आनन-फानन में भागे

बलरामपुर। जिले के ग्राम पंचायत मानिकपुर में सिलेंडर गैस फटने से एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें पूरे घर में आग लग गई। घर के सभी लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई और सफल रहे, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। सिलेंडर फटने के बाद आग लगी, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घर के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद घर के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंच सका, क्योंकि यह हादसा रात को हुआ और घर का निर्माण कच्चा था, जिससे आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी भी व्यक्ति को जान का नुकसान नहीं हुआ।

Search