Home » गैंगस्टर हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
उत्तर प्रदेश

गैंगस्टर हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

फतेहपुर । मंगलवार को गैंगस्टर हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।  इसमें मकान और खेत शामिल हैं। ये कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। सपा नेता पर कोतवाली में गुंडा एक्ट और गैंगस्टर में 24 मुकदमे दर्ज हैं।

गैंगस्टर के मामले पर एसपी धवल जायसवाल ने उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया था। इस पर कार्रवाई करते हुए राधानगर थाने के शहाबुद्दीन गांव में सड़क किनारे स्थित करीब दो करोड़ कीमत के साढ़े छह बीघा खेत और एक्सिस व आईसीआईसीआई बैंक के खातों में जमा एक लाख 16 हजार 565 रुपये जब्त किया गया।

कार्रवाई में एसडीएम सदर प्रदीप रमन, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमरेश सिंह, सीओ सिटी सुशील दुबे, कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय, राधानगर थाना प्रभारी रमेश पटेल समेत पुलिस बल मौजूद रहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत दो करोड़, एक लाख 16 हजार 565 की चल अचल संपत्ति जब्त की है।

Search