Home » रोजगार की मांग को लेकर गेवरा जीएम कार्यालय के बाहर भू-विस्थापितों ने किया प्रदर्शन
कोरबा

रोजगार की मांग को लेकर गेवरा जीएम कार्यालय के बाहर भू-विस्थापितों ने किया प्रदर्शन

कोरबा। एसईसीएल की खदानों में रोजगार की मांग को लेकर सोमवार को भू-विस्थापितों ने प्रदर्शन किया। गेवरा जीएम कार्यालय के बाहर सुबह से ही भू-विस्थापित जमे रहे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। आंदोलन से गेवरा जीएम सकते में आ गए और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर धरना प्रदर्शन को समाप्त करवाया।

एसईसीएल की कोयला खदान में स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी देने की मांग एक बार फिर से जोर पकड़ चुकी है। गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में भू-विस्थापितों ने कांग्रेस नेता अजय जायसवाल के साथ धरना प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि खदान में कार्यरत निजी ठेका कंपनी स्थानीय लोगों की उपेक्षा कर बाहरी लोगों को काम पर रख रही है,जो सर्वथा गलत है।
सुबह से ही ढोल नगाड़ों के साथ भू-विस्थापित मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। लोगों के विरोध का देखते हुए जीमए एसके मोहंती मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाइश दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। अंत में स्थानीय लोगों को रोजगार के मामले में प्राथमिकता देने की बात पर सहमति बनी जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

कांग्रेस नेता अजय जायसवाल ने बताया कि भू-विस्थापितों के प्रदर्शन से प्रबंध बैकफुट पर आ गया। गेवरा जीएम खुद जमीन पर बैठक प्रदर्शन कारियों से बात की। इस दौरान कई बार तीखी नोंक झोंक भी हुई। तात्कालिक तौर पर एक दर्जन लोगों को काम पर रखा गया और आने वाले समय सभी स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

Search