Home » कुश्ती प्लेयर निकला सैफ अली पर हमला करने वाला शख्स, इसलिए चुना करीना की बिल्डिंग, आरोपी ने ये भी बताया…
मनोरंजन

कुश्ती प्लेयर निकला सैफ अली पर हमला करने वाला शख्स, इसलिए चुना करीना की बिल्डिंग, आरोपी ने ये भी बताया…

सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने बताया कि वो बांग्लादेश में कुश्ती प्लेयर था और कम वेट कैटेगरी में मुकाबला करता था। कुश्ती में अनुभव होने के कारण ही सैफ अली खान के भारी शरीर के बावजूद उसने एक्टर पर हमला किया। उसने आगे कई और अहम खुलासे किए हैं।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के मामले की गुत्थी दिन ब दिन उलझती जा रही है। आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद पुलिस हिरासत में है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच पूछताछ में कई नए खुलासे हुए हैं। चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार 30 साल के बांग्लादेशी नागरिक ने पुलिस को बताया कि वह भारत आने से पहले बांग्लादेश में एक पहलवान था। वह बांग्लादेश में जिला-स्तर और राष्ट्रीय-स्तर कुश्ती चैंपियनशिप में कम वजन वर्ग के लोगों के साथ कॉम्पिटीशन करता था।  उसने ये भी बताया कि बैकग्राउंड कुश्ती से होने के कारण वह बिना किसी चोट के सैफ अली खान पर आसानी से हमला करने में सफल रहा। पुलिस सूत्रों ने कहा कि अपराध करने के बाद, शहजाद ने कथित तौर पर अपने कपड़े बदल लिए।

घटना को अंजाम देने के बाद वह कई स्थानों पर घूमता रहा, बांद्रा से दादर, वर्ली, अंधेरी और अंत में ठाणे तक यात्रा की। शहजाद सितंबर में मुंबई पहुंचा था और शुरुआत में एक हाउसकीपिंग कंपनी के माध्यम से एक होटल में काम किया। जांच के तहत कंपनी पर भी छापा मारा गया। इस बीच, पुलिस ने आगे की पूछताछ और जांच के लिए शहजाद को सांताक्रूज पुलिस स्टेशन से बांद्रा पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया है।

क्यों चुनी करीना की बिल्डिंग?-  दरअसल आरोपी ने पहले मन्नत की रेंकी की थी। चोरी करने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल करते हुए, शहजाद ने कड़ी सुरक्षा और ऊंची दीवारों के कारण मन्नत को निशाना बनाने की योजना को छोड़ दिया। 15 जनवरी को, शहजाद ने सैफ अली खान के घर की रेकी की और पाया कि इनकी बिल्डिंग ज्यादा ऊंची नहीं है। वह पूरी जांंच कर घर लौटा और 16 जनवरी की रात में 1:37 पर बिल्डिंग में दाखिल हुआ।  पाइप का उपयोग करके 12वीं मंजिल पर चढ़ा और बाथरूम की खिड़की के रास्ते सैफ के फ्लैट में घुस गया। चोरी का प्रयास विफल रहा और घबराहट में उसने बिना कुछ चुराए भागने से पहले सैफ अली खान पर हमला किया।

Search