Home » IIT वाले बाबा का ये वीडियो खूब हो रहा वायरल, खुद को बताया विष्णु का अवतार, जानें और क्या कहा…
उत्तर प्रदेश

IIT वाले बाबा का ये वीडियो खूब हो रहा वायरल, खुद को बताया विष्णु का अवतार, जानें और क्या कहा…

सोशल मीडिया पर इस समय IIT वाले बाबा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। महाकुंभ में आए IITian बाबा उर्फ अभय सिंह ग्रेवाल को लेकर कई तरह के खुलासे हो रहे हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बाबा ने अपने बारे में जो-जो दावे किए हैं वह बेहद हैरान करने वाले हैं। मुंबई आईआईटी से एयरो स्पेस में इंजीनियरिंग करने के बाद लाखों की नौकरी छोड़कर अध्यात्म में रमने वाले बाबा ने दावा किया है कि वो कल्कि का अवतार है। खुद भगवान शिव ने उन्हें ये नाम दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें बताया कि उनका नाम कल्कि है, इसके अलावा वो भगवान विष्णु के भी अवतार हैं।

लोगों का दावा है कि यह बाबा नशे की हालत में कुछ भी बोल देते हैं। सोशल मीडिया पर आईआईटी वाले बाबा उर्फ अभय सिंह ग्रेवाल का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो लोगों को सुदर्शन चक्र से काटने की बातें करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बाबा ने कहा कि तुम लोग मेरी ताकत को पहचान जाओ वरना जब तक तुम्हें एहसास होगा मैं तुम्हें सुदर्शन से काट चुका हूंगा। वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में खूब वायरल हो रहा है।  जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इसे बहुत बड़ा गंजेड़ी बताया तो किसी ने लिखा…ये पाखंड है, सरकार को लगाम लगानी चाहिए। एक यूजर ने लिखा… कल मैं देखा कि जिस अखाड़े में यह थे, अखाड़े के प्रमुख ने कहा कि यह पागल है और इनका इलाज चल रहा था ये यहां भागकर आए हुए हैं। एक और यूजर ने लिखा… ऐसे बाबा लोगों के कारण ही अंधविश्वास और आडंबर बढ़ता है।

 

Search