कोरबा। राताखार मुख्य मार्ग पर पिस्टल दिखाकर लोगों में भय पैदा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राताखार मुख्य मार्ग पर दो युवकों द्वारा पिस्टल दिखाकर लोगों को डराया व धमकाया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए विशाल शुक्ला और पंकज शुक्ला को पकड़ा है। विशाल राताखार का रहने वाला है, वहीं पंकज पुरानी बस्ती निवासी है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पिस्टल नकली पाया गया है। दोनों युवक नकली पिस्टल को असली बताकर लोगों को डरा-धमका रहे थे। कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एक युवक विशाल शुक्ला आदतन बदमाश है। इसे कुछ समय पहले जिलाबदर भी किया गया था। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।







