Home » शादी की बात पर दो भाइयों में विवाद, छोटे ने कर दी बड़े की हत्या, गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

शादी की बात पर दो भाइयों में विवाद, छोटे ने कर दी बड़े की हत्या, गिरफ्तार

धमतरी।  बड़े भाई को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौकी करेली बड़ी, मगरलोड और साइबर की टीम द्वारा मामले का खुलासा करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल धमतरी जिले के मगर रोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम खिसोरा निवासी सनत विश्वकर्मा का 28 दिसंबर को गांव के बजरंग पाठ मैदान में शव मिला था। जिसके बाद से पुलिस हत्या के आरोपी की पता तलाश में जुट गई थी। इस दौरान मुखबिर के सूचना पर मृतक सनत विश्वकर्मा के छोटे भाई अनुराग विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपी ने अपने बड़े भाई की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी भाई ने बताया कि 27 दिसंबर को घर में शादी की बात को लेकर सनत विश्वकर्मा वाद-विवाद करते हुए घर से निकल गया था, जिसे मनाने के लिए मैं गया था। इसी दौरान लड़की को लेकर हम दोनों भाई में विवाद हो गया और अपने हाथ मे पहने चुड़ा से अपने बड़े भाई के चेहरे पर 2-3 बार वार किया। इससे वह जमीन पर गिर गया, इसके बाद कपड़े से गाला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी अनुराग विश्वकर्मा निवासी खिसोरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Search