Home » स्कूली छात्रों को बड़ी राहत : फिर घोषित हुए अवकाश, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
झारखंड

स्कूली छात्रों को बड़ी राहत : फिर घोषित हुए अवकाश, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

झारखंड। मौसम को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने निर्देश जारी कर कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में 13 जनवरी तक के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया है। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं नियमित समय पर चलती रहेंगी।

झारखंड सहित उत्तर भारत में शीत लहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्यभर के सभी स्तर के केजी से लेकर 8वीं तक के स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शनिवार को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत जारी रहेंगी।

इसी तरह बिहार में भी आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश आ गया है। आंगनबाड़ी सहित सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर यह आदेश प्रभावी होगा। आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी, जबकि कक्षा नौ और इससे ऊपर पठन-पाठन का काम सुबह नौ बजे के बाद और अपराह्न साढ़े तीन बजे के पहले तक ही किया जा सकेगा। पटना के जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी कर दिया है।

Search