Home » घरेलू विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या
छत्तीसगढ़

घरेलू विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या

बालोद। बालोद जिले के कंवर थाना क्षेत्र के सांगली गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पत्नी को घायल अवस्था में धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद इस घटना का मुख्य कारण है, और आरोपी पति को हिरासत में लिया जा रहा है।

Search