Home » दो दोस्तों ने ट्रेन के सामने कूदकर दी अपनी जान, खुदकुशी का कारण अज्ञात
छत्तीसगढ़

दो दोस्तों ने ट्रेन के सामने कूदकर दी अपनी जान, खुदकुशी का कारण अज्ञात

जांजगीर-चांपा। जिले में चांपा थानांतर्गत निवास करने वाले दो दोस्तो ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मृतकों के नाम भानू साहू और अनुराग यादव है, जो ग्राम कोसमंदा और लखनपुर गांव के निवासी है। बताया जा रहा है, कि भानू साहू नशे का आदी था और अनुराग उसके साथ में ही रहता था। चांपा रायगढ़ रेल लाईन में दोनों का शव क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया। दोनों ने किन कारणों से आत्महत्या की पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Search