Home » डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौत
छत्तीसगढ़

डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौत

बालोद। डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिस कार से यह घटना हुई है, वह कार बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के डौन्डी थाना क्षेत्र के ग्राम अवारी निवासी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके का ड्राइवर उनके माता-पिता का इलाज कराकर राजनांदगांव से  वापस घर लौट रहा था। तभी अवारी नाला के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को कार ने जबरदस्त ठोकर मार दी।  इस सड़क हादसे में भानुप्रतापपुर के ग्राम बोगर निवासी युवक अलख राम  30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची डौन्डी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। बताया जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके पिछले कुछ सालों से बीजापुर में ही पदस्थ हैं। अभी वे भोपालपटनम जनपद पंचायत सीईओ के भी प्रभार में है।

Search

Archives