सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज
बिलासपुर। पहचान वालों को झांसे में लेकर 3 लोगों ने कई लोगों से 82 लाख 28 हजार की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। जिन्होंने धीरे धीरे कम रकम वसूल किए फिर पैसे लौटाने से इंकार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रितिक हिरवानी पिता श्रीचंद हिरवानी निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा बिलासपुर का रहने वाला है, जो गोल बाजार में कपड़े की दुकान का संचालन करता है। दीपक केवलानी उर्फ रणवीर जोकि वर्तमान में रामा वैली में रहता है। उससे चार वर्ष पूर्व चकरभाठा के गुरूद्वारे में उनकी और उनके भांजे मंयक लछवानी से मुलाकात हुई थी। जहां मुलाकात होने से जान पहचान बढ़ी। उसके बाद लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व से रकम दुगुना करने का लालच दिया गया। किसमें लगाना है नहीं बताया गया। कहा कि रकम लाकर दो दुगुना करके दूंगा। प्रार्थी ओर मयंक लछवानी लालच में आकर दीपक केवलानी को स्वयं का मार्केट से रकम लेकर 1 जून 23 से 2 जून 2024 तक लगभग दीपक केवलानी एवं अजय भेरवानी को यूपीआई के माध्यम से 23,89,570 रूपए एवं बैंक एकाउंट में 16,00,000 रूपए जमा करवाया गया। दीपक के ट्रेडिंग एकाउंट में 6,89,000 रूपए दिया गया और लाखों रूपए नगद दिया गया है। जब उनके द्वार पैसे की मांग की गई तो बोला गया कि मेरे पास रकम रखा हुआ है। जब और रकम नहीं मिलेगा तो मै यह पैसा लोगों को वापस करूंगा। इसके बाद प्रार्थी व मयंक को धोखे में रखकर तीन महीने तक रामा वैली के मकान में रखा गया। बोला गया कि अगर घर जाओगे तो तुम्हारा पैसा डूब जाएगा। इस तरह विनोद चागलानी से राजा जनक्यानी ने 22,00,000 रूपए, अजय भरवानी से 6,00,000 रूपए दीपक केवलानी ने 2,50,000 रूपए की ठगी किया है। समीत वलेचा से किस्तों में 5,00,000 रूपए लेकर कुल 82,28,570 रूपए की धोखाधड़ी कर ठगी किया गया है। मामले में पुलिस ने दीपक केवलानी, राजा जनक्यानी, अजय भेरवानी के खिलाफ 34, 420 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया है।







