Home » स्कूल के पीछे पेड़ पर कर्मी ने लगाई फांसी
कोरबा

स्कूल के पीछे पेड़ पर कर्मी ने लगाई फांसी

कोरबा। बालको इलाके के स्कूल के पीछे स्थित एक पेड़ पर सरकारी कर्मचारी ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार मृतक भरत लाल बालको नगर के एक शैक्षणिक संस्थान में चतुर्थ श्रेणी के पद पर पदस्थ था। बेटी का ब्याह रचाने के लिए लोन लिया था। जिसे लेकर वह काफी परेशान रहने लगा था। बताया जाता है कि भरत इसी परेशानी की वजह से दो माह से काम में भी जाना बंद कर दिया था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives