Home » बच्चे के लिए दवा मंगा रही थी पत्नी… गुस्साए पति ने चाकू से कर दिया जानलेवा हमला
छत्तीसगढ़

बच्चे के लिए दवा मंगा रही थी पत्नी… गुस्साए पति ने चाकू से कर दिया जानलेवा हमला

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल कालोनी मंगला में किराए के मकान में रहने वाली महिला तहजबीन ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह 9.30 बजे के करीब उसने अपने पति मोहम्मद इस्त्राईल से बच्चे की दवाई लाने की बात कही तो उसका पति आक्रोशित हो गया और विवाद करने लगा। मारपीट करते हुए जान से मारने के लिए चाकू से हमला कर दिया। हमले से हाथ और कंधे के नीचे चोट आई है। घटना के बाद से वह डरी हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 115 (2), 118 (1), 296, 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Search