Home » उद्घाटन के बाद भी गार्डन में छाई विरानी, मेन गेट पर लटका दिया ताला
कोरबा

उद्घाटन के बाद भी गार्डन में छाई विरानी, मेन गेट पर लटका दिया ताला

कोरबा।  शारदा विहार वार्ड 12 में नगर निगम कोरबा द्वारा गार्डन की सौगात दी गई है। पूर्व महापौर श्रीमती रेणु जायसवाल के द्वारा अक्टूबर 2019 में 79.94 लाख की स्वीकृति दी और भूमिपूजन किया गया। गार्डन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है, लेकिन इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को नही मिला रहा है। गार्डन के मेन गेट में ताला लटका हुआ है।
निगम क्षेत्र के शारदा विहार में लंबे समय से सर्वसुविधायुक्त गार्डन की मांग की जा रही थी। जिसे देखते हुए पूर्व महापौर श्रीमती रेणु जायसवाल के द्वारा स्वीकृति उपरांत भूमिपूजन किया गया था। गार्डन बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन इसका लाभ वार्ड वासियों को नही मिल पा रहा है। गार्डन उद्घाटन के बाद से बंद है। सुबह शाम लोग अपने दोस्तो और परिवार के साथ गार्डन आते है पर गेट पर ताला लटका देख वापस लौट जाते है। लोगो का कहना है कि इतने लंबे इंतजार के बाद गार्डन बना है, लेकिन बंद रखा गया है। गार्डन का आमजनों को लाभ नही मिल रहा है।

Search

Archives