Home » पेशाब पीकर, कीड़े खाकर 31 दिनों तक अमेजन जंगल में जिंदा रहा यह शख्स, जाने कैसे….
दुनिया

पेशाब पीकर, कीड़े खाकर 31 दिनों तक अमेजन जंगल में जिंदा रहा यह शख्स, जाने कैसे….

इंटरनेशनल :  हर कोई हैरान है कि बिना भोजन और पानी के भले यह शख्स जंगल में जिंदा कैसे रहा। बोलिवया का एक शख्स अमेजन के घने और खतरनाक जंगल में 31 दिन तक भटकता रहा। शख्स ने जीवित रहने के लिए जंगल के कीड़े-मकौड़ों को खाया और बारिश का पानी पिया लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया, जब उसे पानी न होने के कारण अपना पेशाब पीना पड़ा।

एस्टा ने रोते हुए एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया, ‘यह अद्भुत है, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग इतने लंबे समय तक किसी की खोज को जारी रखते हैं। मैंने जंगल में कीड़े-मकौड़े खाए। मैंने जिंदा रहने के लिए क्या-क्या नहीं किया। उसने बताया कि जीवित रहने के लिए जंगल में पाए जाने वाले पपीते जैसे एक जंगली फल को भी खाया। हर समय ईश्वर से बारिश की प्रार्थना करता था ताकि पीने के लिए पानी मिल सके। बारिश के पानी को अपने जूतों में जमा करके पीते था लेकिन जब कुछ दिन बारिश नहीं हुई तो उनकी जान पर बन आई जिसके बाद उसने जिंदा रहने के लिए अपना पेशाब पिया। एकोस्टा ने बताया कि जंगल में उसका सामना जगुआर सहित कई खतरनाक जानवरों से हुआ। वहीं जो उसकी बंदूक में आखिरी गोली थी उसने उसका इस्तेमाल खतरनाक जानवरों को डराने के लिए किया। एकोस्टा को एक रेस्क्यू टीम ने खोज निकाला और उसे वहां से बचाया। एकोस्टा का टखना टूट गया और उनके शरीर में पानी की भारी कमी हो गई। उसका चेहरा भी बुरी तरह सूज गया था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Search