Home » ब्रेकिंग न्यूज : केंद्रीय जेल के बाहर चली गोली, आदतन अपराधी साहिल खान घायल
छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज : केंद्रीय जेल के बाहर चली गोली, आदतन अपराधी साहिल खान घायल

रायपुर। रायपुर के केंद्रीय जेल के बाहर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आदतन अपराधी साहिल खान पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल साहिल खान को तत्काल इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया है।

इस फायरिंग की घटना ने जेल परिसर और मुख्य द्वार पर तैनात किए जाने वाले जेल प्रहरियों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि सेंट्रल जेल में कोयला, शराब, कस्टम मिलिंग, महादेव सट्टा और खनिज घोटाले के तीन दर्जन से अधिक हाई प्रोफाइल आरोपी सजा याफ्ता हैं। इनमें से कुछ को हाल में प्रदेश के अन्य जेलों में शिफ्ट किया गया था।

Search

Archives